फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अमृत सरोवर में नहाते समय डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के एकडंगा गांव शनिवार को अमृत सरोवर पोखरी में नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। दूसरे गांव से आए तैराकों ने डेढ़ घंटे बाद शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर कब्जे में ले लिया। एकडंगा गांव निवासी जयनाथ (21) शनिवार की सुबह करीब 11 बजे घर से निकले और गांव में बने अमृत सरोवर पोखरी में नहाने लगे। नहाते समय वो गहरे पानी में डूबने लगे तो बचाने के लिए आवाज दी।
विज्ञापन

चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और कूदकर युवक को बचाने का प्रयास किया । लेकिन गहरे पानी में डूब जाने से पता नहीं चल पाया। सूचना मिलते ही परिजन भी वहां पहुंच गए। धर्मसीपुर गांव से तैराकों को बुलाया गया। तैराकों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत से शव को खोजकर बाहर निकाला। सूचना मिलते ही कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें