फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदनों का तीन दिन के अंदर निस्तारण करें बैंक : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस दौरान पीओ नेडा अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य बिजली सब्सिडी और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करना है। स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना से जनपद के 388 लोगों को फ्री बिजली प्राप्त हो रही है। इस योजना से अधिक लाभ प्राप्त होने पर जनपद में 19 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। पीओ नेडा ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत एक किलोवाट के उपभोक्ता को 100 यूनिट बिजली फ्री, दो किलोवाट के उपभोक्ता को 200 यूनिट बिजली फ्री और तीन किलोवाट उपभोक्ता को 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए जनपद के समस्त कोटेदार की दुकानों को एक-एक और समस्त ग्राम पंचायत अधिकारियों को दो-दो का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित जितने भी आवेदन बैंकों में लंबित हैं उसका तीन दिन के अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया। कार्यवाही की चेतावनी भी दी। जनपद के समस्त वेंडर को निर्देश दिया कि अपने संस्था में कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाते हुए गांव में जाकर लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में बताया जाए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, पीओ नेडा, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और वेंडर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें