फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दोहरे हत्याकांड मामले में तीन अभियुक्तों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बलिया जनपद के बेल्थरारोड निवासी दो युवकों की हत्या मामले में मऊ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। हत्या से जुड़े तीन और अभियुक्तों पर पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बेल्थरोड निवासी समीर कुमार उर्फ मंटू की पीट पीटकर और आयुष यादव की गोली मारकर हत्या की गई थी। समीर कुमार को पीटने के मामले में छह दिसंबर को पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

इलाज के दौरान समीर की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया, जिसपर पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही पाए जाने पर थानाध्यक्ष रामपुर तो लाइन हाजिर कर दिया था। इस मामले में रामपुर थानाध्यक्ष ने जांच आख्या और सीओ मधुबन ने संस्तुति रिपोर्ट में 21 दिसंबर को अवगत कराया कि अजोरपुर निवासी सोनू राजभर, लखनौर निवासी सैफ और डुमरी मर्यादपुर निवासी आकाश के विरुद्ध रामपुर थाना में समीर उर्फ मंटू के साथ मारपीट और एससी, एसटी एक्ट आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। काफी प्रयास के बाद भी अभियुक्त गिरफ्तार नहीं हो पा रहे हैं। इनके भय के कारण गिरफ्तारी के लिए उस क्षेत्र का कोई भी सूचना नहीं दे रहा है।
इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक मऊ ने 22 दिसंबर को तीनों पर इनाम राशि की घोषणा कर दी। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि 22 दिसंबर को इस हत्या में अभियुक्त अफीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, उसपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें