दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कीर्तिपुर गांव के सामने शनिवार की सुबह सरयू नदी में मछली पकड़ने गया बुजुर्ग डूब गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम बोट की सहायता से तलाश में जुटी रही।
शाम तक कहीं भी पता नहीं चल सका। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नवली निवासी रामाकांत निषाद (55) पुत्र स्व. रामपति कीर्तिपुर गांव के सामने सरयू नदी में मछली पकड़ने के लिए शुक्रवार की रात में फंदा लगाए हुए थे।
शनिवार की सुबह फंदे में फंसी मछलियों को पकड़ने के लिए घर निकले थे। नदी में लगे फंदे से मछली निकालते समय वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गए।
डूबने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मय हमराहियों संग पहुंच गए। साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। एनडीआरएफ की टीम ने बोट की सहायता से तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नही चल सका।