फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति पर वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की स्कूल में न्यूनतम 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। 75 फीसदी उपस्थिति के बिना छात्रों को वार्षिक परीक्षा देने से रोक दिया जाएगा। सीबीएसई की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले मेें सीबीएसई से संबद्ध 36 विद्यालयों में पहली से 12वीं की कक्षाएं संचालित होती हैं। बोर्ड की तरफ से विद्यालयाें में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए कवायद तेज कर दी गई है।
विद्यालयों में शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए विद्यार्थियों की न्यूनतम 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार मेडिकल इमरजेंसी, नेशनल या इंटरनेशनल खेल आयोजनों में भागीदारी और अन्य गंभीर कारणों में छात्रों को छूट दी जा सकती है।
विज्ञापन

हालांकि, इसके लिए विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करवाने होंगे। अगर कोई छात्र मेडिकल कारणों से स्कूल नहीं आता है तो उसे अपने विद्यालय में आवश्यक दस्तावेजों सहित छुट्टी के लिए आवेदन करना होगा।
बिना स्कूल को आवेदन किए अनुपस्थित रहने पर उपस्थिति नहीं मानी जाएगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन को विद्यालयों मेें छात्र छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों को जागरूक करने के लिए दिशा निर्देश दिया गया है।
सत्र की शुरुआत में ही स्कूलों को यह सुनिश्चित करना है कि छात्र और उनके माता-पिता को उपस्थिति के नियम और इसके प्रभावों की जानकारी दी जाए। साथ ही समय-समय पर नियमित नहीं रहनेवाले छात्रों के अभिभावकों से संपर्क करना होगा।
इसके लिए बोर्ड ने पहली बार गाइडलाइन जारी किया है। इस बाबत जिला समन्वयक सीबीएसई पीएल जैसी का कहना है कि 75 फीसदी उपस्थिति के बिना छात्रों को वार्षिक परीक्षा देने से रोक दिया जाएगा। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें