मधुबन। थाना क्षेत्र के खीरीकोठा के समीप मधुबन बेल्थरारोड मुख्य मार्ग के किनारे सोमवार की शाम लगभग पांच बजे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट का निशान नहीं पाया गया है।वहीं पुलिस ने बताया कि जिस जगह मृतक अचेतावस्था में मिला था। वहां एक साइकिल एवं साइकिल के साथ झोला में दाल तथा कुछ घरेलू सामान पाया गया है। मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पायी है। उसकी उम्र 40 के आस पास बताई जा रही थी। पुलिस शव को कब्जा में लेकर थाना लाकर शिनाख्त के प्रयास में जुटी रही।
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के फरीदाबाद मुहल्ला निवासी 40 वर्षीय एक युवक ने सोमवार को किन्हीं कारणों से घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मुहल्ला निवासी सलाउद्दीन 40 रोजाना की तरह सोमवार को भी सामान्य दिखा। इसी बीच किसी बात को लेकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ती देख घर वालों ने उसे निकट के सीएचसी पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।