बढुआगोदाम, मऊ। सरायलखंसी के उमा भवनाथपुर गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर सो रहे एक साल की मासूम की मौत हो गई, भट्ठा मालिक और चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।
ईंट भट्ठा संचालक पंकज सिंह उर्फ रिंकू और ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध पुलिस ने मंगलवार की शाम प्राथमिकी दर्ज की है। सोमवार दोपहर ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर से कुचलकर सोते समय एक साल के मासूम की मौत हो गई। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बिहार के नालंदा के इसलामपुर थाना के दीनदयालगंज मोजराकरा नवासी छोटेलाल परिवार के साथ ईंट भट्ठे पर काम करता है। सोमवार दोपहर दो बजे वो ईंट पाथ रहा था। वहीं उनका एक वर्षीय बेटा सो रहा था। वहां से गुजर रहा ट्रैक्टर ने बेटे को कुचल दिया, घटनास्थल पर मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। भट्ठा मालिक पंकज सिंह उर्फ रिंकू को जानकारी दी गई तो वह मदद करने के बजाय पीड़ित को धमकी देने लगा। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कुचलने वाले ट्रैक्टर को सीज कर थाने में खड़ा कर दिया गया है।