मऊ। घोसी नगर के बड़ागांव स्थित जाफरी अज़ाखाने से शनिवार की रात अलम ए मुबारक का जुलूस निकाला। अंजुमनों ने नौहाख्वानी की। जुलूस में या हुसैन के नारे से माहौल गमगीन बना रहा।
जुलूस ज़ाफ़री अज़ाखाने से निकलकर बड़ागांव शिवमंदिर स्थित पोखरे से मिट्टी लेकर अपने कदीमी रास्तों से होते हुए सदर बाजार स्थित ईमाम चौक पर देर रात समाप्त हुआ। यह जुलूस उस वाक्ये कर्बला की याद में निकला जाता है। जुलूस में शामिल लोगों ने कर्बला की कुर्बानी को याद करते हुए शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर इश्तेयाक हुसैन, नेसार अली, जौन मोहम्मद, शादाब, नसीम, सैय्यद आगर ईमाम, सैय्यद फ़राज़ हुसैन, सैय्यद इमरान हैदर, फैज शब्बर आदि शामिल थे।