दोहरीघाट के गोधनी गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में लोगों को संबोधित करते हुए सिंचाई मंत्री स्व
दोहरीघाट। दोहरीघाट क्षेत्र के गोधनी गांव में उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार की रात बीबीपुर बेलौली बंधे से हेड कैनाल तक 3 करोड़ 86 लाख 61 हजार रुपये की लागत से बने 700 मीटर लंबे नवनिर्मित बंधे का लोकार्पण किया। इस बंधे के निर्माण से क्षेत्र के ठाकुर गांव, गोधनी, सरया, धरमपुर, गौरीडीह, जमीरा, चौराडीह सहित दर्जनों गांवों के लोगों को घाघरा के बाढ़ के पानी से सुरक्षा मिलेगी।
पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गोधनी गांव में आयोजित रात्रि चौपाल में लोगों को संबोधित करते हुए सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में विकास की परिभाषा बदल गई है। आज शासन का केंद्र सत्ता नहीं बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़ा नागरिक है। समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना, गरीबों को सम्मानजनक जीवन देना और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाना ही सुशासन की पहचान बन गया है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण भारत और उत्तर प्रदेश आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनय राय, संतोष राय, राहुल प्रधान, मुख्य अभियंता विकास सिंह, शिव प्रसाद मौर्य, केपी सिंह, बिट्टू राय, रमेश उपाध्याय उपस्थित रहे।