फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मामा की शादी में गई नाबालिग से किया दुष्कर्म, मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र में अपने मामा के शादी में शामिल होने आई एक नाबालिग किशोरी से एक युवक ने बहलाफुसला सुनसान जगह पर लेकर जाकर दुष्कर्म किया। वारदात के समय बरात जाने के चलते घर पर भीड़ कम थी, जिसका फायदा आरोपी ने उठाया।
विज्ञापन

उधर इस मामले में बदहवास पीड़िता आरोपी की पहचान नहीं कर पा रही है। घोसी कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
प्राथमिकी के अनुसार सरायलंखसी थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले निवासी महिला ने बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में उसका मायका है। अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए वह अपनी नौ साल की बेटी के साथ मायके आई हुई थी। बताया कि शनिवार को बारात निकलने के दौरान उसकी बेटी को एक अजनबी ने बहला फुसलाकर सूनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन

घटना के समय बारात निकलने वाली थी उस समय सब व्यस्त थे, जिससे उसकी बेटी पर किसी की नजर नहीं गई। घटना के बाद पीड़िता ने अपनी मां से बताया तो उसे इसकी जानकारी हुई।
इस घटना के बाद पीड़िता ने घोसी कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। घोसी कोतवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पीड़िता के बताए गए हुलिया के अनुसार आरोपी की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें