फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चोर गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, दो ई-रिक्शा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के मतलूपुर मोड़ के पास से पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर ई-रिक्शा गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस नो चोरी का दो ई-रिक्शा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गिरोह के सरगना डोमनपुरा हिब्बा निवासी अब्दुल वहाब चोरी करवाता था। बीते दिनों तीनों ने मिल कर मुहम्मदाबाद गोहना से एक और शहर से एक ई-रिक्शा चोरी करता था। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस सीसी कैमरों से मामले की जांच कर रही थी।
शुक्रवार को पुलिस टीम मतलूपुर मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डोमनपुरा कसारी निवासी अमन गुप्ता को चोरी की ई-रिक्शा चलाते गिरफ्तार कर लिया। एक ई-रिक्शा अब्दुल वहाब के अहाते से मिला। पूछताछ में बताया कि उसके साथ अब्दुल वहाब और थाना क्षेत्र के भटकुआं पट्टी निवासी उमर कई जगहों से ई-रिक्शा चोरी किए हैं। दोनों के नंबर प्लेट बदले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें