फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर युवक से 31 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली के बड़ागांव निवासी अंबर अली से रविवार को ठग फोन करके खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और सात बार में 31,150 रुपये ठग लिए। अंबर अली ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

उन्होंने तहरीर में बताया कि ठग ने फोन करके खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। विभिन्न आरोपों में कार्रवाई का भय दिखाकर खाते में रुपये जमा कराने को कहा।
डर और झांसे में आकर उसने रविवार की सुबह 8:56 बजे 1300, 9:14 बजे 2000, 9:22 बजे 2000, 9:24 बजे 2000, 9:25 बजे 850, 10:26 बजे 2000 और 10:31 बजे 21000 रुपये उसके बताए नंबर पर भेज दिए। बाद में ठगी का अहसास होने पर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिन नंबर से फोन आया था उसे सर्विलांस पर लगाया गया है। कहा कि ठग अगर काॅल करें तो पहले धैर्य रखना चाहिए। पुलिस या 1930 पर सूचना देनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें