नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर रविवार को अंडर-12 वर्ग में आजमगढ़ और मऊ के टीम के बीच 25-25 ओवर का मैच खेला गया। इसमें मऊ ने प्रतीक क्रिकेट एकेडमी आजमगढ़ को 3 विकेट से हरा दिया।
मैच में प्रतीक क्रिकेट एकेडमी के कप्तान सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आजमगढ़ की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 177 रन बनाई।
इसमें बल्लेबाज शुभम कुमार ने 54 ,आशुतोष कुमार ने 31 , दीपांशु ने 15 रन बनाए। वहीं 43 रन अतिरिक्त के मिले। मऊ की तरफ से गेंदबाज ओमजीत सिंह ने 3 ,आर्यन ने 2 , आदर्श,आयुष,आदित्य,उत्सव सिंह को 1-1 विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ ने ठोस शुरुआत की। ओपनर आर्यन प्रजापति ने 74 रन बनाकर जीत की नींव रखी। मऊ ने 3 विकेट से मैच जीत लिया। प्रतीक क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाज आरुष को 3 ,गौरव,आशुतोष,अंश को 1-1 विकेट मिले।
मैच द मैच हीरो आर्यन रहे। इन्होंने शानदार 74 रन की पारी खेली और 2 विकेट भी झटके। अंपायर अमित और प्रियांशु रहे। स्कोरिंग प्रवीण चौरसिया ने की।