मऊ। शुक्रवार की देर रात को इंदारा रेलवे स्टेशन पर चलती गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति का दाहिना पैर कटकर शरीर से अलग हो गया। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान कोपागंज थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी अब्दुल कादिर पुत्र मोहम्मद सईद (61) के रूप में हुई।
घटना को लेकर स्टेशन अधीक्षक मुरली मनोहर सिंह ने बताया कि व्यक्ति गरीब नवाज एक्सप्रेस (15715) किसान गंज से अजमेर के तरफ जाने वाली इंदारा रेलवे स्टेशन पर गति धीमी होने के कारण चलती ट्रेन से उतरना चाहा। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसका एक दाहिना पैर कटकर अलग हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस चौकी प्रभारी ह्रदयानन्द तिवारी ने मामले की छानबीन की। साथ ही घटना की सूचना घायल के स्वजन को दी। ट्रेन का इंदारा रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं होने के कारण स्टेशन पर ट्रेन की गति धीमी होने पर उतरने लगा। इसी दौरान पैर पावदान से फिसल गया और उसका दाहिना पैर पहिये के नीचे आने से कट गया।