फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम (मऊ )। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को सडक दुर्घटना में तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोगों की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मृतक विजय चौहान (60) पुत्र स्व. जोखू चौहान गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के खूठृठा बड़ागांव का निवासी था। विजय शनिवार को सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ठकुरमनपुर गांव निवासी अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था अभी वह खानपुर गांव में पास पहुंचा ही था कि उसकी बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खंभे में टकरा गई। इस दुर्घटना में विजय चौहान गंभीर रूप घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान के पास एक बाइक बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई बाइक पर सवार पुरानी तहसील निवासी विकास सिंह (60) पुत्र स्व. राधा सिंह और सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चादमारी मोहल्ला निवासी विनय सिंह (32) पुत्र स्व. रामाशंकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें