फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: धौंस जमाकर चेकिंग कर रहा था फर्जी सीओ, पकड़ा गया तो सामने आई चौंकाने वाली बात

Sat, 03 Jan 2026 11:49 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले में धौंस जमाकर चेकिंग कर रहे फर्जी सीओ का हुलिया देखकर लोगों को शक हुआ तो उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उसके पिता बीते साल ही प्रयागराज से निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। घरवालों ने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन
प्रभात पांडेय (फर्जी सीओ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ कोतवाली पुलिस ने धौंस जमाकर चेकिंग कर रहे फर्जी सीओ प्रभात पांडेय को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। पूछताछ में पता चला कि उसके पिता बीते साल ही प्रयागराज से निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सिद्धार्थनगर के टहुआबार निवासी प्रभात पांडेय पुलिस की वर्दी पहनकर एसीपी लिखी कार में सवार होकर मऊ में शुक्रवार को दोपहर से घूम रहा था। शाम चार बजे नगर के मुंशीपुरा स्थित पशु अस्पताल परिसर में धौंस जमाकर युवक का बैग चेक करने लगा। इतने में वहां लोग इकट्ठा हो गए और हुलिया देखकर संदेह जताते हुए उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली लेकर चली गई और वर्दी उतरवा दी।

इसे भी पढ़ें; UP Crime: पांच हजार रुपये दो, मंडलायुक्त का आदेश लो... फर्जीवाड़े में पिता-पुत्र सहित तीन के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि वो परिवार के साथ वाराणसी में रहता है। पिता की वर्दी लेकर उसपर सीओ का स्टार लगाया था। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि वह मानसिक रूप से परेशान है। वर्ष 2022 से कैंसर से पीड़ित है। शुक्रवार को कार लेकर गांव सिद्धार्थनगर जाने की बात कहकर निकला था। 
विज्ञापन

पहले भी दो बार ऐसी हरकत कर चुका है आरोपी

पता चला कि पहले भी दो बार इस तरह की हरकत करते हुए पकड़ा जा चुका है, लेकिन बीमार होने के चलते पुलिस ने आरोपी प्रभात के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की।
कार चालक ने बताया कि वो आज पहली बार प्रभात के साथ कार लेकर निकला था, उसे नहीं पता था कि ये पुलिस अधिकारी नहीं है। 

सीओ सिटी कृश राजपूत ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। परिवार के लोगों से बात हो चुकी है। आगे जो बात निकलकर सामने आएगी उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें