फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गर्मी का कहर जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। दोपहर के समय तेज धूप के चलते लोगों का आना-जाना मुश्किल हो रहा था। दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह सात बजे से ही तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी थी।
दोपहर के समय तेज धूप से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तापमान पर नजर डालें तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आर्द्रता 53 प्रतिशत रही, जबकि हवा 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
घर से निकलने से पहले नाश्ता जरूर करें। चप्पल पहनकर बाहर न जाएं। सूती और ढीले कपड़े पहनें। हर एक घंटे में पानी पीते रहें और सिर को सीधे धूप से बचाएं।
उन्होंने कहा कि शाम के समय तले-भुने, मैदे से बने भोजन व फास्ट फूड से बचना चाहिए। तरबूज, खरबूजा, संतरा सहित रसदार फलों का अधिक सेवन करें। खीरा, ककड़ी और दही खाएं। छाछ, लस्सी, आम पना और नींबू पानी का सेवन करें। बच्चों को सूरज ढलने के बाद ही बाहर खेलने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें