फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमसा नदी में नाव हुई अनियंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के तमसा नदी स्थित मडइया घाट के पास मंगलवार को छठ पूजा को देखने के लिए लोगों से भरी नाव अनियंत्रित हो गई। इस दौरान नाव में बैठे कुछ लोग नदी में भी गिर गए। लेकिन लोगों की सक्रियता के चलते सभी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद सभी नाव चालकोेें ने अपनी नाव पर से लोगों की संख्या को कम कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के तमसा नदी स्थित मडइया घाट पर छठ पूजा के दूसरे दिन मंगलवार को सूर्योदय को देखने और अन्य नलारों को देखने के लिए एक नाव पर क्षमता से अधिक लोग बैठ गए। नाव भीटी स्थित ओवरब्रिज से चली जैसे ही नाव मडइया घाट स्थित रेलवे पुल के पास आई गइराई और बहाव तेज होने के चलते वे अनियंत्रित हो गई। जिसके कारण कुछ लोग नदी में गिर गए।
इस दौरान पूजा के लिए आए लोगों और नाव में उपस्थित लोगों की संक्रियता से कोई बड़ी घटना घटी। मगर त्यौहारों के ऐसे मौसम पर लोगों की जरा सी चूक खुशी को मातम में जरूर बदल देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें