मऊ। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अरशद जमाल ने शुक्रवार को नगर के बुलाकीपुरा और मदनपुरा बाग में छह लाख की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
मुहल्ला बुलाकीपुरा में 2.85 लाख की लागत से और मदनपुरा ताने वाले बाग में मास्टर इश्तेयाक के मकान से मुनौवर के मकान तक 2.75 लाख की लागत से नाली, गली के निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को किया गया। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि मदनपुरा नई बस्ती में अमीन के मकान से एक बड़ा नाला तथा मऊ मार्डन स्कूल से कासिम पोखरी तक नाला बहुत जल्द बनाया जाएगा। कहा कि नगर के मुहल्ला मुस्तफाबाद, मिर्जाहादीपुरा, बल्लीपुरा, हरिकेशपुरा, घोड़ा दलाल की बारी, प्यारेपुरा, डोमनपुरा, खेदूपुरा, मुंशीपुरा, आजमगढ़ मोड़ से गाजीपुर तिराहा, गायत्री मंदिर के पास, सहादतपुरा, परदहां, बकवल, कंधेरी में नालों का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रुप से मौलाना एजाज अलहुसैनी ने कहा कि पालिकाध्यक्ष द्वारा नगर में विकास कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी, अवर अभियंता, सभासद इकबाल, जहीर सेराज, अतहर, मनोज, इस्माइल, रईस एडवोकेट, हाफिज इरशाद, शहाबुद्दीन, हाजी निजामुद्दीन, हाजी इरशाद, हा. मुस्तफा चमन, एखलाक अहमद रहे।