फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चेक का नहीं करना पड़ेगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरकारी विभागों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को अब वेतन को लेकर रोज रोज की किचकिच नहीं करनी पड़ेगी और न ही बैंक जाकर अपने चेक का इंतजार करना पड़ेगा। प्राइवेट कंपनियों के तर्ज पर सरकारी विभागों के कर्मचारियों का भी वेतन ई-पेंमेट प्रक्रिया के तहत आनलाइन किया जा रहा है। जिले में अभी तक 55 विभागों के कर्मचारियों की आनलाइन ईपेमेंट की फीडिंग हो चुकी है। शेष विभागों से यथाशीघ्र रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

तकनीकी और विज्ञान के युग में कंप्यूटर ने कई समस्याओं का समाधान भी खोजा है। अब तक सरकारी कर्मचारी अपने पेमेंट को लेकर संबंधित विभागों के लेखाधिकारी या एकाउंट सेक्शन में जाकर हिसाब किताब करते फिरते थे। लेकिन अब उन्हें इन सब झंझटों से मुक्ति मिल जाएगी। इससे जहां कर्मचारियों एवं अधिकारियों का समय बचेगा वहीं उसका रिकार्ड भी आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। रिकार्ड फाइल के लिए बाबुओं के यहां भी हिसाब किताब से वह बच जाएंगे साथ ही हर महीने मिलने वाले पेमेंट उनके खाते में सीधे आ जाएगा। वेतन विसंगतियों एवं आए दिन पेमेंट को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल आदि समस्याओं को देखते हुए शासन ने सभी विभागों के कर्मचारियों के लिए ई-पेमेंट सिस्टम से योजना शुरू कर दी है। शासन के निर्देश पर कोषागार विभाग में कर्मचारियों के डाटा फीडिंग का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। अब तक 55 विभागों की डाटा फीडिंग संबंधित विभागों से लिस्ट एवं कर्मचारियों द्वारा अन्य कागजात एवं फोटो देने पर हो चुकी है। लेकिन अभी भी लगभग एक दर्जन से ज्यादा विभाग के कर्मचारियों की डाटा फीडिंग नहीं हो पाई है। इस संबंध में वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार शुक्ल का कहना है कि अक्तूबर माह के वेतन के लिए दीपावली को देखते हुए ई-पेमेंट के साथ ही चेक की भी प्रक्रिया अपनाई जा रही है लेकिन नवंबर माह का वेतन ई-पेमेंट से ही बनना है। विभागों द्वारा समय से यदि बिल प्रस्तुत नहीं किया गया तो ई-पेमेंट के चलते उनके वेतन में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें