फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैकल्पिक विद्युतकर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (ब्यूरो)। उप्र बिजली कर्मचारी संघ के तत्वावधान मेें वैकल्पिक विद्युत मजदूरों, संविदा श्रमिकों, सेवानिवृत्त विद्युतकर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए सूर्यदेव पांडेय ने कहा कि सदस्यों व कर्मचारियों को संघर्ष के लिए तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग में कार्यरत वैकल्पिक विद्युतकर्मियों को निगमादेश के अनुपालन में कई बार समझौता करने के उपरांत वाह्य एजेंसी के माध्यम से संविदा में नियोजन की कार्यवाही पूर्ण नहीं करायी जा सकी है। वैकल्पिक विद्युतकर्मियों शोषण किया जा रहा है। विद्युत अनुरक्षण कार्य में दुर्घटना के पश्चात घायल अथवा दिवंगत होने पर उनके परिजनों को किसी प्रकार का विद्युत विभाग द्वारा मुआवजा तक नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि समय रहते श्रमिकों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तो आंदोलन तेज करना ही एक मात्र विकल्प शेष रह गया है। मौके पर पहुंचे अधीक्षण अभियंता ने मांगों पर विचार करने का आश्सासन देकर धरना समाप्त कराया। धरने में मुख्य रूप से पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद, प्रमोद राय, शिवपरसन, संजय कुमार, पतिराम, देवेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, अजीत मौर्य, इसरारुलहक, रामाश्रय यादव, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र शर्मा, राजकिशोर, बब्बन सिंह, विनोद सिंह, श्यामराज यादव, शिवमंगल, शांता प्रसाद, अरविंद सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें