फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के दिन बंद रहा विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। फतहपुर मंडाव ब्लाक के ढिलईफिरोजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में होने वाली कक्षा पांच की परीक्षा टाल देने से ग्रामीण हैरान हैं। इसे विद्यालय के प्रधानाध्यापक का मनमाना रवैया कहा जाए या शासन के निर्देश का उल्लंघन। आश्चर्यजनक स्थिति यह है कि विद्यालय में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी होती है, लेकिन आला अधिकारियों को जानकारी तक नहीं है। परीक्षा के दिन विद्यालय बंद की सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी की नींद टूटी। उन्हाेंने प्रधानाध्यापक को नोटिस देकर मामले की जांच कराकर दूसरे दिन परीक्षा कराने का निर्देेश दिया है।
विज्ञापन

फतहपुर मंडाव ब्लाक के ढिलईफिरोजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय स्थापित है। लेकिन इस विद्यालय का नाम इस्लामियां प्राथमिक विद्यालय रख दिया गया है। इस विद्यालय में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी होती है। शासन के निर्देश के तहत सभी परिषदीय विद्यालयों मेें परीक्षा चल रही है। लेकिन शुक्रवार को यह विद्यालय बंद था। जबकि शुक्रवार को प्रात:कालीन पाली में गणित तथा द्वितीय पाली में पर्यावरण का पेपर था। सूत्रों की माने तो इस विद्यालय में महकमे का नियम नहीं, बल्कि यहां का कानून चलता है। ग्रामीणों का कहना था कि महकमे के आला अधिकारियों को विद्यालय में छुट्टी रहने की जानकारी थी तो टाइमटेबल टाल देना चाहिए था। उनका यह भी कहना था कि दर्जनों मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में परिषदीय विद्यालय स्थापित हैं लेकिन सभी जगह रविवार को ही छुट्टी होती है। अब जबकि सभी परिषदीय विद्यालयों में गणित व पर्यावरण का पेपर आउट हो गया। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव ने बताया कि इस्लामिया विद्यालय में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी रहती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस दी जाएगी। प्रश्नपत्र दोबारा बनाकर परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें