डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के सप्तम प्रश्नपत्र अंग्रेजी की परीक्षा शुक्रवार को नगर सहित जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। परीक्षा में पंजीकृत 10078 के सापेक्ष 9478 प्रशिक्षु शामिल हुए।
परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर कड़ी जांच के बाद प्रशिक्षुओं को परीक्षा कक्ष में भेजा गया। जिले में डायट सहित 95 मान्यता प्राप्त कॉलेजों में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं की डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के सप्तम प्रश्नपत्र अंग्रेजी की परीक्षा शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में पंजीकृत 10078 के सापेक्ष 9478 प्रशिक्षु शामिल हुए।
जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में तीन सचल दस्ते परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते रहे। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई थी।