कोपागंज। थाना क्षेत्र के लैरो बेरुवार गांव निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को सदर तहसील पहुंचकर तहसीलदार मिथिलेश त्रिपाठी को प्रार्थना पत्र सौंपा। सौपे गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने अपने पट्टीदार पर पुस्तैनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। तहसीलदार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कोपागंज पुलिस को अवैध कब्जा रोकवाने का आदेश जारी किया लेकिन तहसीलदार के आदेश के दो दिन बाद भी पुलिस ने अवैध कब्जा नहीं हटवाया है।
प्रमोद यादव पुत्र स्व रामनाथ ने शुक्रवार को सदर तहसीलदार मिथिलेश त्रिपाठी को शुक्रवार को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके पट्टीदार द्वारा कोपागंज पुलिस को मिलाकर मेरी पुस्तैनी जमीन पर खड़ी दीवार को गिराकर अपनी पक्की दीवार जोड़ रहे हैं। जबकि पट्टीदारों द्वारा जबरन दीवार जोड़ने की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने उल्टे प्रमोद को ही शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर तहसीलदार ने कोपागंज पुलिस को मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को हटाने का आदेश दिया था। आदेश के दो दिन बाद भी पुलिस ने अभी तक अवैध कब्जा नहीं हटवाया है।