फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल पड़ा है नहर पिच मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा(मऊ)। क्षेत्र का शारदा सहायक खंड 32 नहर से होकर जाने वाला पिच मार्ग गड्ढ़े में तब्दील हो गया है। सड़क जगह-जगह टूट जाने तथा गिट्टियां बिखरी रहने से वाहन से चलना तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। शिकायत के बाद भी मरम्मत कार्य नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन

शारदा सहायक खंड 32 नहर से होकर जाने वाला पिच मार्ग अमिला और मांदी मार्ग को जोड़ता है। इस मार्ग से क्षेत्र के दुबौली, झोंटपुर, तकिया, मुहम्मदपुर, बरईपार, रुद्रपुर, चकिया, उसरी, भटमीला सहित दर्जनों गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है। पिचमार्ग बने दो दशक हो गए, लेकिन अभी तक मरम्मत कार्य नहीं कराया जा सका है। हालत यह है कि सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गई है। जगह -जगह पिच सड़क मार्ग में आधे से एक फीट गहरे गड्ढे बन चुके हैं। यात्रा करने के दौरान आए दिन लोग चुटहिल हो रहे हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान शंभू नाथ यादव, पूर्व प्रधान सतेंद्र कुमार, रामधार दुबे, राहुल दुबे का कहना है कि क्षेत्र के लोगों के लिए मादी व अमिला जाने के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। सड़क खराब रहने से लोगों को पांच किमी घूमकर जाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है। सड़क मरम्मत कार्य अविलंब नहीं कराया गया तो लोगों का गुस्सा कभी भी फूट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें