फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से रिहायशी मड़ई में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर(मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भौरेपुर गांव में बुधवार की रात एक मड़ई में आग लग गई। जिसमें हजारों रुपये का नुकसान हो गया। भौरेपुर गांव निवासी पूर्णवासी यादव पुत्र स्व. जगदेव यादव की रिहायशी मड़ई है। बुधवार की रात उनका सारा परिवार खाना खाकर सो रहा। कुछ परिवार के सदस्य बगल के मड़ई में सो रहे थे कि आचनक अज्ञात कारणों से आग लग गई। मड़ई में सो रहे परिवार के सदस्यों की आंख खुली तो वह आग देखकर सन्न रह गए। किसी प्रकार वह मड़ई से निकलकर भागे। शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए। काफी प्रयास के बाद मड़ई में बंधी तीन भैंस, तीन गाय को निकाल लिया गया लेकिन एक बछिया गंभीर रूप से झुलस गई। इस दौरान मड़ई में रखा चावल, गेहूं, चारपाई समेत हजारों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामविलास यादव के द्वारा लेखपाल को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें