फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 900 किसान दो पंजीकरण कराकर ले रहे थे सम्मान निधि, एक खाते से होगी रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 900 अपात्र किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। इनसे अब अतिरिक्त धनराशि की वसूली की जाएगी। सभी किसानों ने दो पंजीकरण करा रखे हैं, अब एक पंजीकरण निरस्त होगा। इसके लिए विभाग की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

किसानाें के कल्याण के लिए सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि शुरू की गई है। साल में तीन बार खेती के समय प्रति किसान दो-दो हजार रुपये मिलने से कृषि कार्य में सहूलियत होती है। योजना की शुरुआत 2018 में रबी के सीजन में ही हुई थी। आंकड़ों के अनुसार, जिले में 2.60 लाख किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की 18वीं किस्त भेजी जा चुकी है। इसके पूर्व 17वीं किस्त 2.50 लाख किसानों के खाते में भेजी गई थी। योजना का लाभ पात्र किसानों को ही दिया जाना है। इसके बावजूद किसान जानकारी छिपाकर दो किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे थे। शासन की तरफ से आधार सहित अन्य प्रणाली के माध्यम से वेरिफिकेशन किए जाने के दौरान 900 अपात्र किसान चिह्नित हुए। विभाग ने इनके दोनों सम्मान निधि के खाते पर रोक लगा दी है। एक खाते की पूरी पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि रिकवरी की जाएगी।

900 किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का दोहरा लाभ लिया है। इनसे अब अतिरिक्त धनराशि की वसूली की जाएगी।-सत्येंद्र सिंह चौहान, उप निदेशक कृषि, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें