फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भूमि खरीदे बिना शुरू हुआ नाला निर्माण, 200 मीटर बनने के बाद काम बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के तीन मोहल्लों के गंदे पानी के निकासी के लिए 540 मीटर लंबे नल का निर्माण शुरू किया गया था। 200 मीटर तक नाला बनाने के बाद अब 70 मीटर जमीन के लिए पेंच फंस गया है। नगर पंचायत को जमीन खरीद कर नाले का निर्माण करना होगा।
विज्ञापन

कुर्थीजाफरपुर में दो सौ मीटर नाले का निर्माण तो हो गया। लेकिन दशहरा के बाद से काम बंद है। वहीं नाले का निर्माण होने के बाद से दो सौ मीटर मिट्टी और धूल होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उसी मार्ग से नगर पंचायत के साथ आसपास के 12 गांवों के लोग रोजाना बाजार जाते हैं। नगर पंचायत के दो वार्ड के गंदे पानी के निकासी के लिए 540 मीटर का निर्माण कराया जाना था। बीते दिनों जमीन के चिह्नाकन के लिए राजस्व टीम ने नापी भी की थी। लेकिन अभी तक किसान जमीन देने को राजी नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला के निर्माण के दौरान काफी जद्दोजहद से इसकी शुरुआत की गई। बीते एक माह से अधिक समय के बाद सभी नाले का निर्माण बंद है। इससे सड़क का काम भी रुका हुआ है। लोगों ने मांग की है कि जल्द नापी कर नाले का पूरा निर्माण कराया जाए।

कुछ दूर तक नाले का निर्माण हो चुका है। आगे जहां से नाले को लेकर जाना है। वहां किसानों की जमीन है। अभी उनसे वार्ता चल रही है। कमेटी के माध्यम से जमीन क्रय होने के बाद आगे का काम किया जाएगा। -शिवमूर्ति, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, कुर्थीजाफरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें