फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी भी क्या दुश्मनी: मऊ में 80 वर्षीय बुजुर्ग की ईंट और फावड़े से वारकर हत्या, क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा

Wed, 09 Mar 2022 04:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र निवासी राम अवध सिंह (80) पर बीती रात तब हमला किया गया जब वो  बाथरूम के लिए घर से बाहर निकले थे। पहले से घात लगाए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में बीती रात 80 वर्षीय बुजुर्ग पर फावड़े से जानलेवा हमला हुआ। घटना की जानकारी परिजनों को बुधवार सुबह हुई। सुबह की सैर के लिए निकली महिलाओं ने वृद्ध को अचेत अवस्था में देखा तो शोर मचाया। आननफानन वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र में घटना को लेकर चरह-तरह की चर्चा है। लोग बात करते रहे कि आखिर 80 वर्षीय बुजुर्ग की किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के छोटे पुत्र की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों को खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बखरिया निवासी राम अवध सिंह (80) मधुबन नगर पंचायत के भोला रोड स्थित वार्ड नं 4 में अपनी मकान बनवाकर अपने छोटे बेटे समेत अन्य परिजनों के साथ रहते थे। मंगलवार रात करीब 12 बजे वह बाथरूम के लिए घर से बाहर निकले। उसी समय घात लगाए तीन बदमाशों ने चेहरे पर कपड़ा फेंक दिया।  
विज्ञापन


ईंट और फावड़े से वारकर किया लहूलुहान
मकान से 100 मीटर दूर एक खाली खेत में ले गए। पैर पर ईंट और फावड़े से हमला कर लहूलुहान कर भाग निकले। बुधवार अलसुबह टहलने के लिए निकली महिलाओं ने देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया।

जहां वृद्ध की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ मधुबन सौरभ राय ने बताया कि वृद्ध ने  मौत से पहले से अपने बयान में तीन लोगों द्वारा हमला करने की बात कही थी। मोबाइल कॉल डिटेल के साथ दूसरे बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

मृतक का बड़ा बेटा बीएसएफ में है निरीक्षक

मृतक रामअवध सिंह के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र राजेंद्र सिंह बीएसएफ में निरीक्षक के पद पर तैनात है। वहीं छोटा बेटा राजकुमार सिंह किसानी का काम करता है। घटना से मधुबन कस्बा में हड़कंप की स्थिति बनी है। वहीं इस घटना के पीछे लोग तरह-तरह की चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें