मऊ। जिला पार्टी कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में थाना, तहसील एवं ब्लाकों में सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के शासन में सरकारी तंत्र बेकाबू हो चुके है, हालात यह है कि हर सरकारी कार्यालय में बिना रिश्वत के किसी का कार्य नहीं किया जा रहा है। जबकि इसके विपरित भाजपा भ्रष्टाचार को मिटाने की दावा कर रही है। यहीं किसानों की हितैषी सरकार द्वारा अघोषित बिजली कटौती और डाई, यूरिया का वजन कम कर दाम बढ़ाकर किसानों पर दोहरी मार की जा रही है। बैठक में पार्टी नेताओं ने सरकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाने का संकल्प लिया। बैठक में पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, शैलेंद्र यादव साधु, रामधनी यादव, राम हरि चौहान, कुद्दूश अंसारी आदि मौजूद रहे।