सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के नगरीपार गांव में नहर की पुलिया धंसने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। पुलिया धंसने से नहर का पानी इधर उधर बहते रहने से लाखों की लागत से बनी सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। वहीं आसपास के खेतों में हमेशा बहता रहता है। गेहूं की फसल में पानी जमा रहने से विपरीत असर पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है।
दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के नगरीपार गांव में नहर की पुलिया धंसने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। इस संबंध में समाजसेवी डब्लू तिवारी, ग्राम प्रधान रामविलास, ग्राम प्रधान फूलबदन सिंह, ग्राम प्रधान प्रभुनाथ सिंह पटेल का कहना है कि पुलिया धंसने से आने जाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया लेकिन पुलिया की मरम्मत कराई नहीं जा सकी है। इस बाबत अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग वीरेंद्र पासवान का कहना है कि शीघ्र ही धंसी पुलिया की मरम्मत करा दी जाएगी।