फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग पर गिट्टी डाल कर छोड़े जाने से हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुुसुम्हा। दोहरीघाट ब्लॉक के कोरौली से अहिरानी मार्ग पर निर्माण के नाम पर गिट्टी डालकर छोड़ देने से लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर बिछाकर छोड़ी गई गिट्टियों के चलते लोग पिछले एक माह से परेशान हैं। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद भी निर्माण शुरू नहीं कराने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा कोरौली से अहिरानी जाने वाले चार किमी लंबे सड़क का निर्माण कार्य एक माह पूर्व शुरू कराया गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा मार्ग पर बड़ी गिट्टियां बिछाकर छोड़ दिया गया है। ठेकेदार और विभागीय उदासीनता के चलते आज तक मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा है। इससे लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। चार किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहन चालकों सहित पैदल राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी हरी प्रकाश राय, पूर्व प्रधान ललन सिंह, प्रेम सिंह, राहुल दुबे, प्रह्लाद भारती सहित आदि का कहना है कि मार्ग पर पड़ी बड़ी बड़ी गिट्टियों से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसके चलते कोरौली, अपडडीया, मेहदुपार, कुरगा, निबीहा, पोखरापार सहित 15 गांवों के हजारों ग्रामीणों को आवागमन दूभर हो गया है। इन लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अधूरे सड़क निर्माण को पूर्ण कराने की मांग की है। इस बाबत घोसी एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर का कहना है कि इसकी जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें