घोसी। नगर के के मझवारा मोड़ स्थित नरोखर पोखरा शिव मंदिर के प्रांगण में ब्राह्मण सामाजिक उत्थान सेवा समिति के तत्वाधन में बुधवार को भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यर्पण और जय घोष के साथ हुई।कार्यक्रम में आए समस्त लोगों को ब्राह्मण सामाजिक उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष वायुनंदन मिश्र ने तिलक लगाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर समिति के अरविंद पांडेय ने कहा कि आज भी भगवान परशुराम के विचार प्रासंगिक है। इसे समाज को अपनाना चाहिए। वहीं समाज में व्याप्त बुराईयां को दूर करने के लिए हमेें एकजुट होने की जरूरत है, साथ ही ऐसे संगठन का निर्माण करना है जो हमारे अपने समाज का ही नहीं बल्कि सर्व समाज का हित कर सके। जिससे विश्व में सबसे उत्तम राष्ट्र का निर्माण हो सके। निर्भय पांडेय ने कहा कि ब्राह्मणों के द्वारा बनाई व्यवस्था से सभी वर्ग आज लाभांवित है। ब्राह्मण सामाजिक हित पहले और स्वयं के हित बाद में सोचता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम मिश्रा ने किया। इस मौके पर राधेश्याम पांडेय, बीरू मिश्र, दीपक राय, मनीष चौबे, सचिन तिवारी, अजिताभ पांडेय, अतुल, उद्येश्य, नीतीश, अभिषेक शिवमराय, नीतीश दुबे आदि रहे।