फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बंद रहने से हलाकान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। कस्बे में विभिन्न बैंकों के एटीएम बंद होने से से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इससे बैंकों में कैश के लिए लोगों को लंबी कतार लगानी पड़ रही है। जबकि शादी विवाह की लग्न जोरों पर है।बाहर से लोग आ भी रहे हैं तो सीधे एटीएम में पैसा निकालने के लिए दौड़ रहे हैं। मगर एटीएम पर ताला लगने से मायूस होकर बैंकों को कोस रहे हैं। दोहरीघाट कस्बा स्थित एसबीआई की हालत सबसे बदतर हो गई है। यहां स्टाफ की कमी के कारण महीनों से बैंक में कोई खाता नहीं खुल रहा है। जिससे बैंको में खाता खुलवाना एक टेढ़ी खीर हो गई है। इधर कस्बे के ग्रामीण बैंक, पीएनबी, एसबीआई के एटीएम में पैसा न होने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालने आए रामनाथ यादव, सुरेंद्र प्रसाद, गणेश शर्मा का कहना था कि पैसे की सख्त जरूरत थी, लेकिन किसी एटीएम में पैसा न मिलने से दिन भर इधर उधर भागदौड़ करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें