फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण हुए बिना ही कर दिया 44 लाख का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के खलिसा गांव में बिना सड़क बनाए ही 45 लाख रुपये का भुगतान किए जाने का मामला समाधान दिवस में उठाए जाने पर डीएम अवाक रह गए। उन्होंने तहसील पर मौजूद पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता को तुरंत मौके पर जाकर जांच करने और तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया। समाधान दिवस समाप्त होने तक जांच में गए अधिकारी मौके से वापस नहीं लौटे थे।
विज्ञापन

खलिसा गांव को मुख्य मार्ग से आबादी को जोड़ने के लिए वर्ष 2012-13 में करीब 45 लाख रुपये की लागत से एक किमी लंबी सड़क का निर्माण कराया जाना था। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की तरफ से इस सड़क के निर्माण के लिए बोर्ड भी लगा दिया गया । लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी यहां पर कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ । शिकायतकर्ता राजेश राय उसी गांव के निवासी है, उन्होंने जब सड़क निर्माण के बारे में विभाग जाकर पता किया, तो उन्हें बताया गया कि इस सड़क का निर्माण हो चुका है। इसका भुगतान भी कर दिया गया है। मंगलवार को समाधान दिवस पर आए जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु के समक्ष ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में फर्जी भुगतान किए जाने की शिकायत की। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में तीन अभियंताओं की जांच टीम मौके पर भेजा, तथा जांच आख्या देने का आदेश दिया। जांच के बारे में पूछे जाने पर एक्सईन आरके चौरसिया ने बताया कि जांच रिपोर्ट बनाई जा रही है। मौके पर कोई निर्माण नहीं हुआ है। पांच साल पुराना मामला होने के चलते फ़ाइल निकाली जा रही है। अभी देखना यह है कि इस पर कोई भुगतान किया गया है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें