ऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने 60 हजार रुपये की ठगी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
हनुमान नगर निवासी शशांक शेखर की मोबाइल पर एक अजनबी ने फोनकर कहा कि प्रधानमंत्री कुसुम सोलर पंप योजना के तहत आपको सोलर पंप दिला दूंगा। उसने दो फान नंबरों से शशांक को कई बार फोन किया।फोन करने वाले के झांसे में आकर उनके बैंक खाते में 60 हजार 620 रुपये ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने शशांक का फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद तो शशांक को ठगे जाने का अहसास हुआ। पीड़ित ने शहर कोतवाली पुलिस को दो मोबाइल नंबरों पर पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस आई टी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जालसाज का पता लगा रही है।