दोहरीघाट थाना अंतर्गत झोंटपुर गांव निवासी अजीत कुमार गुप्ता से जालसाज ने फोन से आधार नंबर, पैन नंबर और एकाउंट नंबर पूछकर उसके बैंक खाते से 59 हजार 832 रुपये उड़ा दिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने दोहरीघाट थाने में तहरीर दी है।
तहरीर में लिखा है कि शनिवार को एक व्यक्ति ने फोन करके कहा कि शासन की योजना के तहत सभी का पैन और नंबर तथा मोबाइल नंबर संकलित किया जा रहा है। फोनकर्ता के बहकावे में आकर अजीत ने आधार, पैन और एकाउंट नंबर बता दिया। अजीत का बैंक खाता अमिला ग्रामीण बैंक में है। कुछ देर बाद अजीत के मोबाइल पर 59 हजार 832 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। दोहरीघाट थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जालसाज को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद