फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत मिले 5259 पेंशनर मृतक, रोकी गई पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ जिले में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशनरों में से काफी मृत मिले हैं। जिला प्रशासन ने वित्तीय वर्ष के शुरुआत में सर्वे कराकर जांच कराई जिसमें कुल 5259 लोग मृत पाए गए। सूचना निदेशालय को देकर उनकी पेंशन रोकवाई गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में वृद्धावस्था के 76139 पेंशनर हैं, इनमें 4683 मृत हो गए हैं। जबकि विधवा पेंशनर 23768 हैं। इनमें से 383 पेंशनर मृत हो चुके हैं। दिव्यांग पेंशनर 12 हजार 715 है जबकि इनमें से 193 पेंशनर मृत हैं। डीएम ने बताया कि मृत पेंशनरों की पेंशन की धनराशि उनके खातों में भेजे जाने पर रोक लगा दी गई है। उनके स्थान पर नये पात्र अभ्यर्थियों का आवेदन लेकर जांच प्रकिया पूरी की जाएगी और पात्र लोगों को पेंशन स्वीकृत की जाएगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाशंकर ने बताया कि जिन पेंशनरों की मृत्यु हो गई है। उनके खातों में अब पेंशन भेजे जाने पर रोक लगा दी गई है। अब वृद्धावस्था के नये पात्रों के आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके पेंशन स्वीकृत की जाएगी। उन्होंने बताया कि कई आवेदकों के आवेदन जांच प्रकिया में हैं। इनके पूरी हो जाने के बाद नये पेंशनरों को पेशन स्वीकृत की जाएगी। जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी रीतेश बिंदल ने बताया कि जनपद में 12715 पेंशनर थे इनमें से 193 दिवंगत हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें