फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन के पास से 25 हजार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। दक्षिण टोला थाने में गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद डामनपुरा निवासी इजराइल अंसारी पुत्र अल्ताफ अंसारी उर्फ अल्ताफ हुसैन काफी समय से फरार चल रहा था। जिसके विरुद्ध विशेष न्यायालय गैंगेस्टर धारा 82 सीआरपीसी के तहत कुर्की की उद्घोषण का आदेश भी जारी हो चुकी थी। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले द्वारा उसके ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली डीके श्रीवास्तव और उनकी टीम द्वारा रेलवे स्टेशन रोड के पास से दोपहर के 12.30 बजे गिरफ्तार कर उसका चालान न्यायालय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें