मुहम्मदाबाद नगर के सैदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रविवार को जायसवाल समाज के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाज के एकजुटता के साथ दूूसरे बिंदुओं को लेकर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए समाज के तहसील अध्यक्ष प्रेमचंद्र जायसवाल ने समाज के उत्थान और एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि हम सब एक होकर ही किसी भी लड़ाई का सामना कर सकते हैं।
हम सभी को एक होकर आगे बढ़ना होगा। बैठक में सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया कि संगठन की ओर से सर्दी के मौसम में ठंड से बचाव के लिए गरीबों और असहाय लोगों के बीच कंबल और गर्म कपड़े वितरित किए जाएंगे। बैठक में प्रेमचंद मास्टर, गौरी शंकर, हरिश्चंद्र अजीत कुमार, हरिप्रसाद, गोपाल जायसवाल, द्वारपाल, संजय कुमार, दीनदयाल जायसवाल, प्रदीप कुमार, सुधीर कुमार, राजेश, दरबारी लाल, मानिकचंद जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।