मधुबन(मऊ)। थाना क्षेत्र टाड़ी मोड़ के समीप रविवार की सुबह एक गिट्टी से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कस्बे के फतहपुर मंडाव अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में घायल युवक ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस को सौंपे गए तहरीर के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के जरलहवा गांव निवासी दिलीप 22 पुत्र रामबली विंद ने बताया कि रविवार को किसी काम से वह बाइक से मधुबन की ओर जा रहा था। जहां दुबारी की ओर से गिट्टी भरकर मधुबन जा रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया।