मऊ। कार्तिक पूर्णिमा तथा देव दीपावली की चल रही तैयारी गुरुवार को पूरी हो गई। दोहरीघाट कस्बा के सरयू तथा तमसा तट पर हजारों श्रद्धालु डूबकी लगाएंगे। साथ ही विधि विधान से पूजन अर्चन करेंगे। दोहरीघाट के सरयू तट पर शाम से ही श्रद्धालुओं का जमघट लग गया। नगर के शीतला माता मंदिर पर 11 हजार दीप के अलावा प्रमुख मंदिरों में घी के दीपक जलाए जाएंगे। शीतला माता धाम परिसर को संजाने में आयोजक देर शाम तक लगे रहे।
जिले में शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा तथा देव दीपावली मनाई जाएगी। दोहरीघाट के सरयू, तमसा तट पर हजारों श्रद्धालु नदी में डूबकी लगाएंगे। गुरुवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का जमघट लगना शुरू हो गया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली मनाने से समाज में सुख शांति और समृद्घि आती है। इस मौके पर नगर के शीतला माता धाम पर 11 हजार दीप जलाए जाएंगे। गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर को संजाने संवारने में आयोजक देर शाम तक लगे रहे। दुकानदार स्टाल लगाने में व्यस्त नजर आए। वैश्य समाज उप्र की तरफ से नगर के ढेकुलियाघाट पर दीप जलाया जाएगा। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।