फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरूवारबारी। बलिया-वाराणसी रेल प्रखंड स्थित बहेरी-सागरपाली के बीच मंगलवार की भोर में ट्रेन की जद में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवां निवासी अवधेश पांडेय (35) पुत्र स्वर्गीय जगदीश पांडेय मंगलवार की भोर में पैसेंजर ट्रेन से वाराणसी जा रहे थे। इसी बीच बहेरी व सागरपाली के बीच असंतुलित होकर गर गया और ट्रेन की जद में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, परिवार के सदस्य तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री के साथ ही एक छोटा भाई छोड़ गया। मृतक गांव पर दादी, मां और पत्नी के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें