फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42वें दिन जारी रही अनिश्चितकालीन हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में नगर के भीटी स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में चल रहा काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल 42वें दिन जारी रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला मंत्री बीना राय ने कहा कि जब तक मांगें मान नहीं ली जाती तब तक काम बंद कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। हम लोगों की सभी मांग जायज हैं। हम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कम मानदेय पर कार्य कर रहे थे लेकिन अब महंगाई बढ़ चुकी है तो हम कम दाम पर कैसे काम कर सकते हैं। सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए जिससे कि हम अपने परिवार को भरपेट भोजन और शिक्षा दिला सकें। इस अवसर पर संगीता सैनी, अंजुम परवीन, सुनीता राजभर, चंदा, निकहत परवीन, अंजुम आरा, अफरोज, शाहिना, शबाना, इशरत जहां, पुष्प लता सिंह, रंजना सिंह, सत्यभामा उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। उधर मुहम्मदाबाद गोहाना, रानीपुर, कोपागंज, दोहरीघाट, मधुबन, बड़रांव, परदहां सहित सभी ब्लॉकों पर भी बंद कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें