फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे में एक ही गांव के नौ लोगों सहित 47 नए संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का रफ्तार पर ब्रेक लगता नहीं दिख रहा है, लेकिन इस बीच रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि होने से राहत मिल रही है। बीते 48 घंटों में 47 नए मरीज मिले, वहीं इस बीच 52 मरीज रिकवर हो घर लौटे। जिले में वर्तमान में 150 सक्रिय मरीजों में से 136 का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है। मिले संक्रमित मरीजों में रानीपुर ब्लाक के पलिगढ़ गांव में नौ मरीज मिले है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार को 384 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई, जबकि 925 लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट मिली। आरटीपीसीआर रिपोर्ट में सात और एंटीजेन में तीन जबकि ट्रूनांट जांच रिपोर्ट में एक मरीज मिला। वहीं बीते बुधवार का 687 एंटीजेन रिपोर्ट में 5 और 1447 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 29 और ट्रूनाट जांच में दो मरीज मिले। इसमें पलिगढ़ गांव में अकेले ही नौ मरी मिले है। इन मरीजों में छह महिला है। वहीं इनमें दो मरीजों की उम्र चार जबकि एक छह वर्षीय मरीज है। 48 घंटे में मिले 47 मरीज से कुल मरीजों की संख्या 8 हजार 776 पहुंच गई। इसमें 8,4545 मरीज रिकवर हो चुके है, 80 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 150 मरीजों में से 138 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है।
रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में हो रहा इजाफा
मऊ। संक्रमित मरीजों के मिलने के बीच रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है, जो कि काफी सकारात्मक है। बीते बुधवार को जहां 36 संक्रमित मरीज मिले, वहीं तो 28 मरीज रिकवर होकर घर लौटे। वहीं बृहस्पतिवार को 11 मरीजों के तुलना में 24 मरीज रिकवर हो घर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें