फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पालियों में 4518 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीईटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में पीईटी परीक्षा मंगलवार को नगर सहित जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। बारिश होने के चलते अभ्यर्थियों को भीगते हुए जाते देखा गया। परीक्षा को नकल विहिन संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे। अभ्यर्थियों को इससे होकर गुजरने के बाद कोविड प्रोटोकाल के तहत परीक्षा केंद्र मेें प्रवेेश दिया गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा एजेंसी के नोडल की तैनाती की गई थी। वहीं प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर नजर रख रहे थे। दो पालियों की परीक्षा में 33899 के सापेक्ष 29381 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

पीईटी परीक्षा को नकल विहीन परीक्षा के संपन्न कराने के लिए नगर के डीएवी इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज, डीसीएसके पीजी काजेल सहित 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक तथा दूसरी पाली अपराह्न तीन से अपराह्न पांच बजे तक हुई। पहली पाली में पंजीकृत 17125 के सापेक्ष 15205 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि दूसरी पाली में 16774 के सापेक्ष 14176 अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा एजेंसी के नोडल की तैनाती की गई थी।
जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल तथा अपर जिलाधिकारी केहरि सिंह नोडल अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा पर नजर रख रहे थे। परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शासन की तरफ से बनाए गए पीईटी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को इधर उधर भटकना पड़ रहा था। स्मार्टफोन से लैस अभ्यर्थियों के लिए गुगल मैप सहारा बना। एएल नोमानी इंटर कालेज के पास खड़े अभ्यर्थी सुरेंद्र कुमार, संजीव यादव का कहना था कि परीक्षा केंद्र की लोकेशन न मिल पाने से काफी देर तक भटकना पड़ा। गुगल मैप के सहारे परीक्षा केंद्र तक किसी तरह से पहुंच सके।
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग बंद, फंसे रहे अभ्यर्थी
मऊ। मंगलवार को पीईटी परीक्षा होने के चलते नगर के विभिन्न मार्गों पर जाम की स्थिति रही। पहली पाली पूर्वाह्न 10 बजे से संचालित होनी थी। इस बीच बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार को पूर्वाह्न आठ बजे से पूूर्वाह्न साढ़े नौ बजे के बीच क्रासिंग तीन बार बंद होने के चलते अभ्यर्थी फंस गए। इसके चलते परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें