फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 24 घंटे में 44 ट्रेनों की आवाजाही, ओवरब्रिज निर्माण से संकरी हुई सड़क, लग रहा जाम

विज्ञापन
इंदारा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक खुलने का बाद भी लग रहा है घंटों जाम, राहगीर परेशान ।संवाद
विज्ञापन
इंदारा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक पर आए दिन लगने वाले जाम से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के बीच फाटक बंद होने पर धूप में इंतजार करना भी लोगों के लिए चुनौती बन गया है। गेट बंद होने के बाद वाहन चालक लंबे समय तक फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

मऊ-मधुबन शहीद मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग संख्या स्पेशल 4-सी से दिनभर में 44 ट्रेनें गुजरती हैं। इस वजह से 24 घंटे में कई बार फाटक बंद होता है। ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चलने से सड़क संकरी हो गई है। ऐसे में रेलवे फाटक खुलने के बाद सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी कतारें लग जा रही हैं।
ट्रैफिक व्यवस्था नहीं होने और सड़क संकरी होने से लोगों को जाम से निकलने में काफी समय लग रहा है। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने पहल की थी। उनके प्रस्ताव को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 11 फरवरी 2024 को इंदारा में रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाने की स्वीकृति दी थी। 28 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से आरओबी का शिलान्यास किया था।
ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पुल की लंबाई 700 मीटर है, जहां 21 पिलरों का निर्माण किया जा रहा है। रेल मंत्रालय से स्वीकृत 64.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आरओबी के लिए जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग (जीएडी) यानी नक्शे के अनुसार पिलर तैयार किए जा रहे हैं। आरओबी बनने से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों तथा मधुबन, घोसी और सदर तहसील की करीब 20 लाख आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें