फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
मृतक रितेश चौहान। फाइल फोटो
विज्ञापन
मऊ कोतवाली क्षेत्र के हांसापुर गांव में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर पलट गया, जिससे चालक रितेश चौहान (20) की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घोसी नगर के कस्बा खास निवासी रितेश चौहान ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार को कोपागंज थाना क्षेत्र के फतहपुर ताल नरजा गांव की ओर काम चल रहा था।
डीजल कम होने पर वह ट्रैक्टर लेकर घोसी की तरफ जा रहे थे। बताया गया कि हांसापुर गांव के पास सामने से आ रही बाइक को बचाने के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रितेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। मऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
रितेश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। बेटे की मौत के बाद मां और पिता सदावृक्ष का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें