फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर प्रधान और लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर खोना चवर बड़राव गांव के प्रधान और क्षेत्रीय लेखपाल सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें नामजद किए गए लोगों पर पीड़ित ने धमकी देने और संपत्ति नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने वाला चंद्रभूषण विश्वकर्मा खोना चवर बड़राव गांव का निवासी है। उसने दर्ज मामले में प्रधान प्रियंबदा राय पत्नी विनोद राय और तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेंद्र के साथ प्रधान पति विनोद राय के साथ गांव के अजय पुत्र अरविंद और अक्षय पुत्र अंजनी को नामजद किया। पीड़ित के अनुसार उसके घर के पीछे मौजूद पोखरी में उसके घर का गंदा पानी गिरता है। इसके के लिए उसने बकायदे पक्की नाली का निर्माण कराया था। नामजद लोगों ने बीते 17 नवंबर 2018 को जेसीबी लगाकर उसकी नाली को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही पोखरी को पाट दिया। पीड़ित ने जब विरोध किया तो अजय ,अक्षय के साथ प्रधान प्रियंबदा राय तथा उनके पति विनोद राय उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिए। पीड़ित ने बताया कि प्रधान और उनके पति के कहने पर लेखपाल ने अभिलेखों में उक्त विवादित स्थान को खोर दर्शा दिया। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर वह कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें