दुबारी(मऊ)। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी स्थित नई बस्ती नाला पुल पर रविवार की शाम करीब सात बजे मधुबन जा रहे बाइक सवार दो युवक अचानक से सामने आए पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गए। फलस्वरूप दोनों युवक पुल के नीचे गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि ठमठा निवासर रामकेश (35) पुत्र श्यामलाल यादव अपने साथी बेचू के साथ रविवार की शाम किसी काम से बाइक से मधुबन जा रहा था। अभी वह नईबस्ती के पुल पर पहुंचा थका कि अचानक सामने आई गाय को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद आस पास के लोगों ने दोनों घायलों को फतहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।